हिमालय प्रहरी

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते उत्तराखंड बॉर्डर पर दो अंतरराज्यीय बैरियर बनाए गए, बहेड़ी में बनाए दो बैरियर

खबर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव को तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके उत्तराखंड बॉर्डर पर दो अंतरराज्यीय बैरियर बनाए गए हैं। शनिवार को एसपी नॉर्थ ने वहां का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा बलों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। इन तैयारियों को लेकर शनिवार को एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र ने बहेड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड बॉर्डर पर बनाए गए दो बैरियर का भी जायजा लिया। एसपी नॉर्थ ने स्थानीय पुलिस को बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Exit mobile version