अल्मोड़ाः दुगालखोला गोल मार्केट के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया. हादसे में महिला की मौत हो गई. जबकि, मृतका का बेटा चोटिल हो गया. वहीं, घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना दुगालखोला गोल मार्केट की है. जहां धारानौला से करबला की ओर आ रहे एक बेकाबू डंपर ने राजपुरा निवासी बाइक सवार अश्वनी कुमार को टक्कर मार दी. हादसे के दौरान अश्वनी की माता पूनम देवी उनकी बाइक में पीछे से बैठी थी. जो डंपर की चपेट में आ गई और डंपर ने बुरी तरह रौंद दिया.
यह भी पढ़े 👉 कांग्रेस कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा, चले चप्पल-जूते हुई हाथापाई
मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों ने मामले में तहरीर सौंप दी है. फिलहाल, मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. मृतक महिला नगर पालिका की कर्मचारी बताई जा रही है.