हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : हीटर के करंट से झुलसे 73 वर्षीय CRPF सेवानिवृत्त बुजुर्ग व्यापारी की झुलसकर मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर  : विकास भवन रोड पर अग्नि कुंड के समीप किशन सिंह रावत (73) पुत्र भवान सिंह रावत निवासी मेहनरबुंगा (बागेश्वर) की परचून की दुकान थी। बुजुर्ग व्यापारी दुकान के भीतर ही सोते थे। वहीं गुरूवार रात करीब 9:00 बजे बुजुर्ग का पुत्र घर से खाना देने के लिए दुकान पर आया तो दुकान के भीतर से धुआं आ रहा था, दुकान भीतर से बंद थी। दुकान के भीतर बुजुर्ग बुरी तरह से झुलसे हुए थे। पैर के पास हीटर पड़ा था।

उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फायर की टीम के समय पर पहुंचने से अन्य दुकानों को बचा लिया गया। जिससे भीषण अग्निकांड होने से बच गया।

शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे स्वजन को सौंप दिया है। इधर, घटना के बाद बुजुर्ग का गांव शोक में डूब गया है। उनकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र मनोहर सिंह, दिनेश सिंह घटना के बाद बदहवास हैं।

उधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घटना की पुलिस और फायर ब्रिगेड जांच कर रही है। घटना देर रात की है। फायर अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया कि हीटर सकते समय यह घटना हुई है। दुकान में सामान आदि जलने से बचा लिया गया है।

Exit mobile version