उत्तराखंड के उत्तरकाशी में देर रात एक के बाद एक कुल 5 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
भूकंप झटके हल्के होने के कारण स्थानीय स्तर पर उन्हें रिकॉर्ड नहीं किया जा सका है। बता दें कि कुल 5 बार भूकंप आने के कारण उत्तरकाशी में लोग दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक ये भूकंप के झटके रात के 12.39 बजे से रात के 1.15 बजे तक महसूस किए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से जोन 5 में आता है।
भूकंप की दृष्टि से जोन 5 में आता है उत्तरकाशी जनपद
शहर में विभिन्न स्थानों पर लोग बच्चों के साथ बैठे दिखाई दिए। उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से जोन 5 में आता है।
उधर, भूकंप के झटके को महसूस होने के बाद से उत्तरकाशी में लोग दहशत में हैं। लोग घरों से बाहर निकल आए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें