काशीपुर/जसपुर। मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष मो. आरिफ की हत्या के राज से पुलिस ने पर्दा उठा लिया है। पुलिस ने अनुसार आरिफ ने हिम्मतपुर थाना आईटीआई निवासी रोहताष कुमार के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने पर गला दबाकर आरिफ की हत्या कर दी। पूरे मामले के खुलासे के लिए दस टीम का गठन किया था।
खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारिय ने बताया कि 20 जुलाई 2023 को प्रात: 10.00 बजे जसपुर के शमशान घाट रोड आम के बाग के पास चकरोड पर अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का लोअर खुला हुआ था और गले में चुनी का फंद था। शव से कुछ दूरी पर स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल और सफेद रंग का गमछा बरामद हुआ था, शव को देखने पर प्रथम दृष्टया हत्या का अंदेशा हुआ।
जसपुर पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी रोहताष कुमार ने बताया कि वो 18 जुलाई की रात्रि में करीब 12.30 बजे अपनी माता से बहस होने के बाद अपने घर से नाराज होकर लाल रंग के बैग में कपड़े लेकर बिना रुपयों के घर से दूर मुरादाबाद में कही काम करने के लिए निकला और पैदल-पैदल टांडा उज्जैन चौराहा से ढेला पुल की तरफ जा रहा था, महेशपुरा पुलिया के पास पैदल चलते हुए एक मोटरसाईकिल वाला व्यक्ति (मृतक मो0 आरिफ) उसके पास रुका और अपने आपको जसपुर का बताते हुए लिफ्ट देकर जसपुर तक छोड़ने की बात कही और साथ ही यह भी कहा कि मुरादाबाद, जसपुर से नजदीक है वहा से किसी वाहन में चले जाना। उक्त व्यक्ति की बात पर विश्वास कर वह आरिफ की मोटरसाईकिल पर बैठ गया । रास्ते में अभियुक्त ने अपने घर से नारजगी वाली बात बताई और मृतक ने अपने आप को जसपुर का बताते हुए डम्पर मालिक होने व खनन का काम करने वाला बताया। रोहतास के मुताबिक मो. आरिफ ने उसे रास्ते में ढाबे पर खाना खिलाया और अपनी बातों में लेकर आम के बाग की चकरोड शमशान घाट रोड पर यह कहकर ले गया कि, आम के बाग में हमारे गार्ड रहते हैं वहा पर रात में सो जाना सुबह जहाँ जाना है चले जाना। रोहताश ने पुलिस को बताया कि चकरोड पर आकर मो. आरिफ ने उससे अप्राकृतिक शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए कहा और गलत हरकत करने लगा। मना कर करने पर मो. आरिफ नाराज होकर उसे धमकाने लगा और चुन्नी से उसके हाथ बाँधने का प्रयास करने लगा। रोहताष के अनुसार मो. आरिफ की इस हरकत के बाद उसे गुस्सा आ गया और उसने चुन्नी को घुमाकर मो. आरिफ के ही गले में लपेट लिया और पुरी जान लगाकर उसका गला घोट दिया। जब वह बेसुध हो गया तो पास पड़े पत्थर को ऊठाकर 2 उसके चेहरे पर वार किया। उसके बाद मृतक के कपड़ों की तलाशी लेकर उसकी जेब से 420 रुपये और का फोन निकाल लिया। बाद में रास्ते पर चलते हुए मोबाईल फोन को किसी अनजान जगह पर फेंक दिया गया था।