हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : बेरोजगारों के साथ भूख हड़ताल पर जा बैठा कुत्ता बना चर्चा का विषय

खबर शेयर करें -

कुत्ते को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। वो दोस्त जो हर सुख-दुख में साथ देता है, समय आने पर जान भी बचाता है। कुत्ते की वफादारी की मिसाल पेश करती एक ऐसी ही तस्वीर देहरादून से सामने आई है। जहां बेरोजगार युवकों के साथ एक कुत्ते ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी।

ये बेरोजगार युवक अपनी लंबित मांगों के निस्तारण के लिए गांधी पार्क में धरना दे रहे हैं। यहां प्रदर्शनकारियों के साथ धरनास्थल पर बैठा एक कुत्ता लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कुत्ते को भूख हड़ताल पर बैठे देख लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं। कुत्ता एक-दो दिन नहीं बल्कि पूरे एक हफ्ते से प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठा हुआ है।

इस डॉगी से प्रदर्शनकारियों का इस कदर लगाव हो गया है कि उन्होंने प्यार से डॉगी का नाम ‘गब्बर’ रख दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गब्बर सुबह से ही भूखा-प्यासा उनके साथ धरनास्थल पर बैठ जाता है। हम उसे खाने में बिस्कुट व अन्य चीजें देते हैं, लेकिन गब्बर कुछ नहीं खाता।

Exit mobile version