हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड शासन ने किया बड़ा फेरबदल, देहरादून, हरिद्वार, चंपावत और पिथौरागढ़ के कप्तान बदले

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने 20 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले किये है। जिनमे से देहरादून, हरिद्वार, चंपावत और पिथौरागढ़ के कप्तान बदले गए है।


शासन द्वारा जारी तबादला लिष्ट में अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता, एपी अंशुमन को पुलिस महानिरीक्षक , पुष्पक ज्योति को पुलिस महानिरीक्षक कारागार व एसडीआरएफ अजय रौतेला को पुलिस महा निरीक्षक अग्निशमन और होमगार्ड, केवल खुराना को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभी सूचना, विमला गुंज्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता, रिद्धिम अग्रवाल को अपर सचिव गृह, कृष्ण कुमार वीके को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, मुख्तार मोहसिन को निदेशक यातायात, नीलेश आनंद भरणे को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं, योगेंद्र सिंह रावत बने हरिद्वार के एसएसपी, जन्मेजय खंडूरी को देहरादून का एसएसपी बनाया गया।

Exit mobile version