हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : मोटरसाइकिल से जा रहे बीएलओ पर गुलदार ने किया हमला, बमुश्किल बची जान

खबर शेयर करें -

कोटद्वार : पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चौबट्टाखाल के अंतर्गत दमदेवल मार्ग पर दांथाधार के समीप मोटरसाइकिल से जा रहे बीएलओ पर गुलदार ने हमला किया।

बीएलओ ने घटनास्थल पर मोटरसाइकिल छोड़ अपनी जान बचाई।

रविवार सुबह बीएलओ की ड्यूटी पर तैनात शिक्षक विनोद रावत आसपास के गांव में वोटर लिस्ट से संबंधित कार्य से जा रहा था। इसी दौरान दमदेवल मार्ग पर दांथाधार के समीप झाड़ियों ने निकला गुलदार विनोद की मोटरसाइकिल का पीछा करने लगा। हमले के लिए जैसे ही गुलदार ने झपट्टा मारा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इसके बाद विनोद ने दौड़कर गुलदार से अपनी जान बचाई।

विनोद रावत वर्तमान में राजकीय जूनियर हाईस्कूल चमनाऊं सौंडल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। जिन्हें घर-घर सत्यापन अभियान के लिए बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को कैद करने की मांग की है।

 

Exit mobile version