हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : किशोरी से छेड़खानी करने पर भाई ने आरोपित के दोनों हाथ तोड़ दिए, क्रास मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

देहरादून:  स्कूल आते-जाते समय एक सरफिरा तीन नाबालिग किशोरियों से छेड़खानी कर रहा था। जब इसकी सूचना किशोरी के भाई को लगी तो उसने आरोपित के दोनों हाथ तोड़ दिए।

इस मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसएसआइ प्रवीन पुंडीर के अनुसार एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उनकी बेटी व उसकी दो सहेलियां क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ती हैं।

किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करता था तेजिंदर

क्षेत्र में ही रहने वाला तेजिंदर किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करता था। इसकी सूचना जब उनके बेटे को लगी तो वह स्कूल के बाहर पहुंचा। उस समय भी आरोपित उनका पीछा कर उनके साथ गलत हरकतें कर रहा था। यह देख शिकायतकर्ता के बेटे ने आरोपित को पीट दिया।

इस मामले में क्रास मुकदमा दर्ज किया गया

दूसरी ओर एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक युवक ने उनके बेटे को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसके दोनों हाथ की हड्डियां टूट गई। एसएसआइ ने बताया कि इस मामले में क्रास मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version