हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : पुलभट्टा थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, अलग-अलग शादीशुदा थे दोनों

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी अलग-अलग जगह हुई थी और दोनों के एक-एक बच्चे भी हैं. आत्महत्या की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. महिला कुछ दिन पूर्व ही अपने मायके आई हुई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी अनुसार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सहदौरा में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक आज सुबह सूचना मिली थी कि गांव के एक महिला और पुरुष, जो प्रेमी थे, दोनों ने आत्महत्या कर ली है. जब तक टीम पहुंची तब तक शवों को परिजनों ने नीचे उतार दिया था.

परिजनों ने पूछताछ में बताया कि दोनों युवक और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. कुछ समय पूर्व परिजनों ने दोनों का अलग-अलग जगह विवाह करा दिया था. शादी होने के बाद दोनों के बच्चे भी हुए. कुछ दिन पूर्व ही युवती अपने मायके आई थी. कल देर रात दोनों चुपके से घर से बाहर आए और कब्रिस्तान और कर्बला के बीच सहदौरा में आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. आत्महत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Exit mobile version