उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां करंट लगने से दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से अबतक 16 लोगों की मौत हो गई है. ऐसी आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में छह पुलिस कर्मियों की भी जान चली गई है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोग भी बुरी तरह झुलस गए हैं. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है.
इसलिए पुलिसकर्मी हो गए हादसे का शिकार
बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात को भी सीवर प्लांट के चौकीदार की भी करंट लगने से मौत हो गई थी. मृतक का व्यक्तिगत पंचनामा करने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग के साथ सीवर प्लांट के पास पहुंची थी, तभी अचानक फिर से प्लांट में करंट दौड़ गया, जिससे यह हादसा हो गया.
ऐसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।
सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली।
मृतकों की सूची
1-उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी।
2- होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55।
3- होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष।
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली।
5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष।
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33।
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष।
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी।
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष।
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष।
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष।
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष।
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी।
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33।
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष।
16- गणेश पुत्र महेंद्र लाल 27 साल हारमनी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें