हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : पड़ोसी के घर मिलने जा रही 70 वर्षीय महिला पर पिटबुल ने किया हमला, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

खबर शेयर करें -

हरिद्वार से डॉग अटैक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया, एक 70 वर्षीय महिला पिटबुल कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से चोटिल हो गई. डॉग अटैक की इस घटना के पश्चात् डॉक्टर ने कहा कि जब महिला को रूड़की सिविल हॉस्पिटल लाया गया तो बहुत ज्यादा खून बह रहा था, यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स, ऋषिकेश रेफर कर दिया गया.

सिविल हॉस्पिटल की डॉ. वंदना ने बताया कि महिला के पूरे शरीर पर घाव के निशान हैं. वृद्ध महिला के बेटे ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. रूड़की सिविल लाइंस पुलिस थाना प्रभारी आर के सकलानी ने बताया कि ढंडेरा की रहने वाली महिला पड़ोस में किसी से मिलने जा रही थी, तभी उस पर पिटबुल ने हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Exit mobile version