हिमालय प्रहरी

कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड तैयार: CM पुष्कर सिंह धामी बोले- ‘देवभूमि’ में शिव भक्तों का स्वागत, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य में आगामी कांवड़ यात्रा को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देशभर से आने वाले शिव भक्तों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है और ‘देवभूमि’ में श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता और विश्राम स्थलों के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व नगर निकायों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने सभी कांवड़ियों से प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण व सुरक्षित यात्रा की अपील की है।

Exit mobile version