हिमालय प्रहरी

नैनीताल : बंदी रक्षक पद पर तैनात पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हाईवे में चल रहे पुलिसकर्मी की बाइक को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उक्त हादसे में बंदी रक्षक पद पर तैनात एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।
रामनगर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोपहर को 112 पर किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि रामनगर हल्द्वानी मार्ग के समीप बेलगढ़ के पास एक बाइक सवार को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया, घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा 108 की मदद से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर सिंह निवासी ग्राम ऐराकोटे जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है.इसके अलावा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, घटना का पता चलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version