हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : शिक्षिका बच्चों का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म विशेष को अपनाने के लिए करती थी प्रेरित, पैसे देने का भी देती थी लालच

खबर शेयर करें -

देहरादून : सेलाकुई : धर्मांतरण के लिए बच्चों का ब्रेनवॉश करने के आरोप में तीन महिलाओं ने सेलाकुई थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेलाकुई थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी शीला जाना, आराधना कश्यप और रीना ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। आरोप है कि वह उनके बच्चों का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म विशेष को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही पैसे देने का लालच भी देती है। शिक्षिका ने उनके बच्चों को धर्म विशेष से जुड़ीं किताबें भी दी हैं। मोहन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस मामले को लेकर महिलाओं ने शिक्षिका के घर जाकर जमकर हंगामा काटा था। पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को समझाकर शांत कराया था।

Exit mobile version