हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : तीन साल की मासूम बच्ची कि पानी की टंकी में गिरने से मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा : हवालबाग ब्लॉक के ग्राम पहल निवासी हरीश कनवाल की तीन वर्षीय पुत्री रितिका बुधवार की सुबह दूध पीकर घर के पीछे की तरफ आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह अचानक आंगन में बनी पानी छोटी पानी की टंकी में गिर गई। काफी देर में घर वालों को पता चला। आनन-फानन में मासूम को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

रितिका को पानी की टंकी में देख स्वजनों के होश उड़ गए। स्वजन बच्ची को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में बच्ची को भर्ती किया गया। काफी देर तक बच्ची का उपचार किया गया। उपचार के दौरान दोपहर बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से गांव में मातम पसर गया। स्वजनों के रो-रोकर बुरे हाल रहे।

Exit mobile version