हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : युवक-युवती को पुलिस ने होटल से किया गिरफ्तार, हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर धुना

खबर शेयर करें -

कोटद्वार : युवक-युवती को पुलिस ने कोटद्वार में एक होटल से बरामद किया। होटल में कमरा युवती ने अपने नाम से बुक करवाया था, जबकि मुस्लिम युवक ने अपना गलत नाम बता कमरे में प्रवेश किया।

होटल के एक कमरे में ठहरा व्यक्ति इस युवक को पहचानता था। उसने युवक के बारे में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को सूचना दी। कुछ देर बाद ही हिंदू संगठनों से जुड़े युवा होटल में पहुंच गए और युवक की जमकर धुनाई कर दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक व युवती को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली में लाकर दोनों के स्वजन को मामले की जानकारी दी गई। कोतवाली में पहुंचे युवती के स्वजन ने कार्रवाई न करने की बात करते हुए अपनी पुत्री को समझाने की बात कही। बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक पहले से शादीशुदा है।

Exit mobile version