हिमालय प्रहरी

देवभूमि में शुरू हुई वन्दे भारत ट्रेन में यात्री को खाने में परोस दिया फंगस वाला पैक्ड दही,रेल मंत्री को शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन आया एक्टिव मोड पर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,देहरादून।भले ही देवभूमि में वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होने से दून से  दिल्ली जाने वाले यात्रियों का सफर आसान बन गया है, परन्तु इस ट्रेन में मिलने वाले खाने को लेकर बहुत बड़ा मामला सामने आया है जहां  यात्री को खाने में फंगस लगा हुआ दही परोसा गया हालांकि रेलवे ने शिकायत के तुरंत बाद यात्री को दूसरा खाना दिया।

 

 

देहरादून से आनंद विहार आने वाली वंदे भारत ट्रेन में एक बार फिर से खराब खाना यात्री को परोस दिया गया। यात्री को मिली दही में फंगस लगी थी। यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी तस्वीर साझा करते हुई रेल मंत्री और भारतीय रेलवे को टैग किया। इसके बाद रेलवे ने तुरंत एक्शन भी लिया और यात्री को दूसरा खाना उपलब्ध कराया। दरअसल दही पैक्ड थी और 18 मार्च तक उपयोग की जा सकती थी। दही पर एक्सपायरी डेट 18 मार्च की लिखी थी, लेकिन अंदर से दही खराब हो गई थी। शिकायत के बाद यात्री को दूसरा खाना दिया गया।

आईआरसीटीसी ने संबंधित कंपनी को भी उक्त प्रकरण की जानकारी दी है। घटना मंगलवार की है। देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने वंदे भारत में मिले खाने की तस्वीर एक्स पर पोस्ट की। यात्री ने लिखा कि वंदे भारत जैसी ट्रेन के खाने में फंगस लगी है, जिससे यह उम्मीद नहीं थी। यात्री ने रेल मंत्री व भारतीय रेलवे से एक्स पर शिकायत की थी। यात्री के पोस्ट पर भारतीय रेलवे ने इसका तत्काल जवाब देते हुए आईआरसीटीसी को त्वरित संज्ञान लेने के निर्देश दिए। आईआरसीटीसी देहरादून के स्टेशन अधिकारी अमित राणा ने बताया कि यात्री को खाने के साथ एक कंपनी की पैक्ड दही दी गई थी। जिसमें फंगस लगी हुई थी। शिकायत के बाद यात्री को दूसरा आहार उपलब्ध कराया गया।

Exit mobile version