
राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की, इसके बाद नगर में भव्य रूप से बाइक रैली भी निकाली गई जिसमें क्षेत्र के कई तमाम में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।
मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं तमाम सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती की जयंती को अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा को पुष्प वर्षा के साथ माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पंडित कुशवाहा नंद शास्त्री द्वारा पूरे विधि विधान से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की ।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तमाम पदाधिकारियों ने विजयी गीत भी महासभा के लोगों ने गाया। वक्ताओं ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्षमय रहा है। हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर भागना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को एकजुट होकर समाज को एक नई राह दिखानी चाहिए। साथ ही अपने पूर्वजों के आदर्शो पर चलना चाहिए। कहा कि महाराणा प्रताप ने गरीब जनता को उनका हक दिलाने का काम किया है।
कार्यक्रम के पश्चात विशाल बाइक रैली का आयोजन भी किया गया। मानवेंद्र सिंह मानस एवं शिवम ठाकुर के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया।इस दौरान महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर मौजूद लोगों में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ,जसपुर विधायक आदेश चौहान, नगर निगम महापौर उषा चौधरी, विजय रावत, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, आनंदपाल सिंह चौहान संजय रावल अरुण चौहान ठाकुर विपिन चौहान टीटू, संजय चतुर्वेदी ,सुभाष चौधरी ,विजय सोलंकी ,गीता चौहान, राम मेहरोत्रा ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ,गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेंद्र चौधरी, सीमा चौहान ,राधा चौहान, प्रमोद तोमर, अक्षय चौहान, विनोद चौहान, जसवंत चौहान , सुरेंद्र जीना, अनुराग सोलंकी, अशोक सिंह ,संदीप सहगल एडवोकेट, अवनीश चौहान ,डॉ तरुण राम ,कुंवर सिंह, राजू जीना, विनोद चौहान ,डॉक्टर अक्षय चौहान, नीरज चौहान ,डॉक्टर अनिल चौहान , रविंद्र नेगी, दक्ष रोहिल्ला, गगन कंबोज, जगदीप सिंह, आदि तमाम शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा एवं साफ सफाई पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा नगर आयुक्त विवेक रॉय की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।