प्राप्त जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर चार गदरपुर निवासी सुरेश की 24 वर्षीय पत्नी कंचन को शनिवार शाम अचानक पेट में दर्द होने लगा। हालात अत्यधिक खराब होने पर परिजनों ने महिला को तत्काल बाजपुर में डॉक्टर हरीश लामा के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान कुछ ही देर में महिला की स्वास्थ्य में सुधार होने लगा। इसी बीच डॉक्टर के कहने पर अस्पताल के एक कंपाउंडर ने महिला को इंजेक्शन दे दिया। इंजेक्शन लगाते ही महिला की हालत अत्यधिक बिगड़ गई और देखते ही देखते चंद मिनट के भीतर उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों को जब इसका पता चला तो वह गुस्से से लाल हो उठे। उन्होंने कंपाउंडर को झोलाछाप बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी कंपाउंडर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इधर पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों को आशंका है कि कंपाउंडर द्वारा महिला को गलत इंजेक्शन देने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र हैं एक 5 वर्ष का है दूसरा 3 वर्ष का है। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें