
राजू अनेजा ,काशीपुर। महिला पंजाबी महासभा द्वारा एक निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की युवतियो एवं बच्चों को निशुल्क रूप से डांस, मेहंदी, ढोलक ,ब्यूटीशियन ,सिलाई कढ़ाई ,चॉकलेट मेकिंग, कुकिंग और होम डेकोर की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान महिला पंजाबी महासभा सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
यहां माता मंदिर रोड पर स्थित पंजाबी महासभा हॉल में महिला पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित छः दिवसीय निशुल्क कैंप का महिला पंजाबी महासभा की अध्यक्ष सरोज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उक्त कैंप में महिला पंजाबी महासभा की सदस्य एवं पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र की युवतियों एवं बच्चों को डांस, मेहंदी, ढोलक ,ब्यूटीशियन ,सिलाई कढ़ाई ,चॉकलेट मेकिंग, कुकिंग और होम डेकोर का प्रशिक्षण दिया।इस दौरान महिला पंजाबी महासभा की अध्यक्ष सरोज शर्मा ने कहा कि हमारे द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के निशुल्क कैंप का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने 6 दिन तक चलने वाले निशुल्क कैंप में अधिक से अधिक लोगों को हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी सहभागिता निभा रही है जिससे हमारा देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान महिला पंजाबी महासभा की अध्यक्ष सरोज शर्मा ,जोगिंदर चांदी, नीलम छाबड़ा ,आशा अरोड़ा ,सोना सेठी, रजनी सेठी, मंजू शर्मा, मधु शर्मा ,प्रभा ठुकराल, दीप्ति अरोड़ा, राधा , अनीता मेहरोत्रा, उमा छाबड़ा ,मनीषा अरोड़ा, शालू अरोड़ा ,डेजी, नीतू ठुकराल ,पूजा चावला ,गीता चावला ,ममता बरेजा, सुमन चुग ,ललिता मदान, उषा सपरा, बिना सचदेवा आदि लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें