हिमालय प्रहरी

स्वच्छता सप्ताह के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुनीधार में रेंजर्स यूनिट की छात्राओ ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

खबर शेयर करें -

प्रदेश स्तर पर दिनांक 12 जून से 18 जून 2023 तक संचालित स्वच्छता सप्ताह के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुनीधार, मानिला,अल्मोड़ा में रेंजर्स यूनिट की छात्राओं द्वारा अपने आसपास के स्थानों को चिन्हित कर स्थानीय निवासियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार जोशी ,समस्त प्राध्यापकों के मार्गदर्शन ,कर्मचारी गणों के सहयोग तथा रेंजर संयोजिका डॉ संतोष पंसारी के नेतृत्व एवं संयोजन में संचालित है।

Exit mobile version