हिमालय प्रहरी

यशपाल आर्य ने निभाई हरीश रावत के लिए लालकुआं में ग्रीन कारीडोर बिछाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका

खबर शेयर करें -

लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लालकुआं से टिकट देकर कांग्रेस ने लालकुआं व रामनगर विधानसभा में कार्यकर्ताओ की आपसी फूट को दूर करने के साथ एक तीर से कई शिकार किये है। रावत को लालकुआं में लाने के लिए व उनके लिए ग्रीन कारी डोर बनाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बिग ब्रेकिंग : तो क्या पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं से लड़ेंगे चुनाव? जल्द हो सकती है घोषणा
बता दे कि कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में रामनगर से हरीश रावत व लालकुआं से पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके बाद रामनगर व लालकुआं में बगावत के सुर फूटने लगे। रामनगर में जहां रंजीत रावत ने बगावत का बिगुल फूंक दिया वही लालकुआं में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा ने महापंचायत कर टिकट वितरण में पुनर्विचार ना करने पर निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। दोनों सीटों को हाथ से निकलता देख कांग्रेस आलाकमान ने लालकुआं से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद लालकुआं सीट में बगावत थम गई है।
लालकुआं सीट में हो रहे विद्रोह को टालने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बुधवार को यशपाल आर्य ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा से मुलाकात कर उनसे रायशुमारी की। साथ ही उनको हरीश रावत के पक्ष में समर्थन देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस द्वारा लालकुआं से घोषित की गई प्रत्याशी संध्या डालाकोटी से भी मुलाक़ात की। हरीश रावत के लालकुआं से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस में फिलहाल गुटबाजी व बागवत थम गई है।
लालकुआं से डॉ मोहन सिंह बिष्ट होंगे भाजपा के उम्मीदवार, BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट

Exit mobile version