नैनीताल: मल्लीताल क्षेत्र में एक ही युवक पर दो नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
बता दें कि मल्लीताल निवासी दो लोगों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक पांच और छह वर्षीय बेटी को बहलाकर फुसलाकर घर ले गया, जहां उनके साथ अश्लील हरकत की. साथ ही बेटी को चॉकलेट देते हुए किसी को न बताने की बात भी कही.
यह भी पढ़े 👉दो सगी बहनें निकली नशा तस्कर, कोरियर की आड़ में चरस की सप्लाई
दोनों बच्चियों के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. मामले में मल्लीताल कोतवाली प्रभारी कोतवाल प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा छेड़छाड़ मामले में तहरीर दी गई है. जिसके आधार पर मल्लीताल क्षेत्र निवासी सैयद सैफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. युवक की तलाश की जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें