हिमालय प्रहरी

अगर हिम्मत है तो टेनी के घर पर बुलडोजर चलवाइए, ओवैसी ने CM योगी को किया चैलेंज

खबर शेयर करें -

योगी के बुलडोजर एक्शन पर सियासी घमासान की स्थिति पैदा हो गई है, पिछले दिनों प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के मकान पर चले बुलडोजर को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी पर सीधा हमला बोला है, इतना ही नहीं उन्होंने चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर हिम्म्त है तो टेनी (अजय कुमार मिश्रा) का घर तोड़िए, उस पर तो हत्या के पांच मामले चल रहे हैं, यहां तक सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी बेल रद्द कर दी है. ओवैसी ने कहा कि दरअसल मुख्यमंत्री सुप्रीम जस्टिस बन चुके हैं, वे खुद अपनी अदालत में किसी की पेशी करेंगे और घर तोड़ देंगे.

इससे पहले भी ओवैसी ने इसी अंदाज में सीएम योगी का घेराव किया था. उन्होंने कहा था कि योगी आदित्यनाथ खुद को हाईकोर्ट का जस्टिस समझते हैं, वो सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ एक्शन लेते हैं, इसी कड़ी में उन्होंने अपनी बात को आज फिर दोहराया. AIMIM चीफ ने कहा कि कानूनी नियम के बजाय तुरंत फैसले लिए जा रहे हैं, जिस जावेद पंप के घर को तोड़कर अपनी पीठ थपथपाई जा रही है, दरअसल वह घर तो जावेद पंप की पत्नी के नाम पर था.

टेनी ने ओवैसी पर किया था पलटवार

दरअसल ओवैसी इस मुद्दे को लेकर एक बार पहले सीएम योगी को घेर चुके हैं, उन्होंने कहा था टेनी का घर नहीं टूटेगा लेकिन घर अगर फातिमा या किसी ऐसे नाम वाली लड़की का होगा तो जरूर टूटेगा. इसके जवाब में टेनी ने कहा था कि ओवैसी एक चुने हुए सांसद हैं, वे जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन उन्हें यह तय करने का अधिकार नहीं है कि यूपी सरकार और अदालत क्या करेगी

जुमे की नमाज के बाद हिंसा फैलाने के आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का घर पीडीए ने रविवार को जमींदोज कर दिया. पीडीए की कार्रवाई में जावेद का आलीशान घर देखते ही देखते खंडहर में तब्दील हो गया. इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही. सुबह से ही फोर्स जुटनी शुरू हो गई थी. भारी फोर्स के कारण मुहल्ले के लोग विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके.अधिकारियों की माने तो घर गिराने के लिए तीन दर्जन से अधिक लोगों के मकान को चिन्हित किया गया है. इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है. जावेद के घर से कई कारतूस और असलहे भी बरामद हुऐ हैं. 12 बोर का तमंचा और कुछ अन्य असलहे बरामद हुए हैं.

Exit mobile version