हिमालय प्रहरी

अतिवृष्टि को देखते हुए कांग्रेस की हल्द्वानी में आयोजित संकल्प विजय शंखनाद जनसभा स्थगित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: राज्य में मौसम विभाग की भारी वर्षा, अतिवृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए कांग्रेस की हल्द्वानी में आयोजित जनसभा को स्थगित कर दिया है।
यह भी पढ़े 👉 लालकुआं विधानसभा से बहादुर सिंह जंगी होंगे तीन कम्युनिष्ट पार्टियों के संयुक्त प्रत्याशी
मौसम विभाग द्वारा सोमवार 18 अक्टूबर को भारी वर्षा, अतिवृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए है। जिसके तहत नैनीताल जिला अधिकारी धीराज सिंह ने सोमवार को जिले के सभी विद्यालयों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही जिले में आने वाले पर्यटक व पहाड़ की तरफ जाने वाले पर्यटकों को से अपील की है कि वह सुरक्षित स्थानों पर स्टे कर लें और पहाड़ों की तरफ सफर न करे।
यह भी पढ़े 👉 बेटे के साले की शादी में से वापस लौट रही 65 वर्षीय महिला की मौत,बेटा हुआ घायल
इधर यशपाल आर्य और संजीव आर्य की वापसी को लेकर सोमवार को रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा मौसम के रेड अलर्ट के चलते स्थगित करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि सभा निरस्त करने को लेकर पीसीसी चीफ कुछ देर में आधिकारिक तौर पर बयान देंगे।

Exit mobile version