लालकुआं विधानसभा से बहादुर सिंह जंगी होंगे तीन कम्युनिष्ट पार्टियों के संयुक्त प्रत्याशी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: भाकपा (माले) की प्रदेश स्तरीय बैठक में क्षेत्र के तीनों कम्युनिस्ट पार्टियों ने संयुक्त रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को लड़ने पर मंत्रणा की। जिसमें लालकुआं विधानसभा से बहादुर सिंह जग्गी को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते भाकपा (माले) के राज्य सचिव राजा बहुणुणा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पूरे देश के साथ उत्तराखण्ड कि लिए भी आपदा साबित हुई है।
यह भी पढ़े 👉 बेटे के साले की शादी में से वापस लौट रही 65 वर्षीय महिला की मौत,बेटा हुआ घायल
भू कानून संशोधन व ऑल वैदर रोड़ क निर्माण ने भाजपा की राज्य विरोधी मानसिकता को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के तीनों कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा माले , भाकपा व माकपा ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लालकुआं विधानसभा की जनता के साथ मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार ने डबल धोखा दिया है। लालकुआं को मालिकाना हक, बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने, वन खत्तों के स्थायीकरण, धान खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य,सड़क, पानी, आवारा पशुओं का आतंक व सेंचुरी पेपर मिल प्रदूषण सहित कई मामलों में लालकुआं विधायक फेल साबित हुए है। उन्होंने जनता से अपिल की है विधानसभा में सवालों को जोरदार तरीके से उठाने के लिए लालकुआं विधानसभा से बहादुर सिंह जंग्गी को चुनाव में विजयी बनाना है। भाजपा हटाओं वाम विपक्ष का निर्माण करों के नारे के साथ चुनाव लडने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़े 👉 लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों महिलाओं को झांसा देकर दो तोले गहने लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरूषोतम शर्मा ने कहा कि मोदी-योगी की सरकारें आंदोलन के दमन की सारी हदें पार कर चुकी है। आज किसान आंदोलन नय कम्पनी राज के खिलाफ नई आजादी की लड़ाई का स्वरूप ग्रहण करता जा रहा है। आजादी की लड़ाई अंग्रेजों के पुराने कम्पनी राजके खिलाफ देश को आजादी दिलाने के लिए थी। आज मोदी सरकार द्वारा बड़ी कम्पनियों को फायदा पहुॅचाने के लिए कानूनों में संशोधन कर नये कम्पनी राज के लिखाफ नयी आजादी की लड़ाई चल रही है। बैठक का संचालन बिन्दुखत्ता सचिव ललित मटियाली ने की । बैठक से पूर्व लखीमपुर के किसान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में विरष्ठ कामरेड बहादुर सिंह जंगी, डॉ कैलाश पाण्डे, भुवन जोशी, आनन्द ंिसह सिजवाली, गोविन्द जीना, नैन सिंह कोरंगा, पुष्कर सिंह दुबडिया, किशन बघरी, बिशन दत्त जोशी, चंदन राम, मदन सिंह धामी निर्मला शाही, पार्वती जग्गी , दान सिंह मेहरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार