
नैनीताल: अभी वीर भट्टी पुल के समीप चालक व पुल पर पहाड़ी से मलवा आना बंद नहीं हुआ है। जिसके बाद अब हल्द्वानी नैनीताल हाइवे पर दोगांव में आधी सड़क खाई में समा गई है। जिससे इस मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन द्वारा फिलहाल सड़क को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जनपद में जो राज्य मार्ग व 5 ग्रामीण मार्ग को भी किया गया बंद।
बीती रात्रि से पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे राज्य के तमाम रास्ते बंद हो गए हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी हाइवे पर भुस्खलन से दोगांव के समीप सड़क का हिस्सा खाई में समा गया। जिससे खतरा बढ़ गया। जिससे चालकों को वाहनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। ज्योलिकोट चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा छोटे वाहनों को एक एक कर निकाला जा रहा है। जबकि आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार जिले में बारिश से एक राष्ट्रीय राजमार्ग, दो राज्य मार्ग तथा पांच ग्रामीण मार्ग पर यातायात बंद है। हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए यातायात बंद किया है। इधर खतरे को देखते हुए एनएच के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। हल्द्वानी नैनीताल हाईवे क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।