अब खाई में समाया हल्द्वानी नैनीताल मार्ग का हिस्सा, यातायात प्रभावित

खबर शेयर करें -

 

नैनीताल: अभी वीर भट्टी पुल के समीप चालक व पुल पर पहाड़ी से मलवा आना बंद नहीं हुआ है। जिसके बाद अब हल्द्वानी नैनीताल हाइवे पर दोगांव में आधी सड़क खाई में समा गई है। जिससे इस मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन द्वारा फिलहाल सड़क को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जनपद में जो राज्य मार्ग व 5 ग्रामीण मार्ग को भी किया गया बंद।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बीती रात्रि से पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे राज्य के तमाम रास्ते बंद हो गए हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी हाइवे पर भुस्खलन से दोगांव के समीप सड़क का हिस्सा खाई में समा गया।  जिससे खतरा बढ़ गया। जिससे चालकों को वाहनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। ज्योलिकोट चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा छोटे वाहनों को एक एक कर निकाला जा रहा है। जबकि आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार जिले में बारिश से एक राष्ट्रीय राजमार्ग, दो राज्य मार्ग तथा पांच ग्रामीण मार्ग पर यातायात बंद है। हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए यातायात बंद किया है। इधर खतरे को देखते हुए एनएच के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। हल्द्वानी नैनीताल हाईवे क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा