
हल्द्वानी: अभी-अभी गोला पुल का दूसरा हिस्सा भी गिर गया है, ताजा आ रही तस्वीर और वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि यह स्थिति बहुत ही भयावह होती जा रही है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👉 https://youtu.be/zMFZGz2cNsQ
गौलानदी पर बना करोड़ों की लागत का पुल भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है. पुल के क्षतिग्रस्त होने से कई ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ चोरगलिया सहित नैनीताल-सितारगंज सड़क से संपर्क टूट गया है. फिलहाल, गौलापार जाने वाले वाहनों को काठगोदाम या किच्छा होते हुए जाना पड़ेगा. बीते देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते पुल को नुकसान पहुंचा है.
गौलापर के लोगों को हल्द्वानी आने के लिए 15 से 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर हल्द्वानी आना पड़ेगा. वहीं, देर रात से हो रही बरसात के चलते गौला नदी उफान पर है. रसिया नाला ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें कई घर बह गए हैं. गनीमत रही कि समय रहते घर लोगों ने खाली कर दिया.