बड़ी खबर, कुमाऊं को शेष दुनिया से जोड़ने वाला गोला बाईपास का पुल क्षतिग्रस्त, देंखे वीडियो व फ़ोटो

खबर शेयर करें -

लालकुआं: पिछले 2 दिन से हो रही भारी बारिश के चलते उत्तराखंड का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हल्द्वानी बाईपास में बने गौला पुल के टूटने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसके अलावा कई रेलगाड़ियां भी निरस्त की गई हैं। जबकि जगह जगह बाढ़ की स्थिति बनी हुई है लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है। इधर गोला नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
यह भी पढ़े- देश व दुनिया से कटा सरोवर नगरी नैनीताल का संपर्क, तीनों रास्ते बंद, देखें वीडियो व फ़ोटो
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे- https://youtube.com/shorts/j82kunnldy4?feature=share
रविवार की प्रात से लगातार आ रही मूसलाधार बारिश ने कुमाऊं में कहर बरपा दिया है। तीनो रास्ते बंद होने के कारण नैनीताल का शेष दुनिया से संपर्क कटने के साथ ही रुद्रपुर काठगोदाम हाईवे पर बने गौलापुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण इस मार्ग से यातायात बंद कर दिया गया है। अब कुमाऊ को जाने वाले लोगों को हल्द्वानी शहर के बीच से जाना पड़ेगा। इधर लाल कुआं रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के कारण पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को निरस्त किया है। इसके साथ ही रेलवे विभाग द्वारा हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं। इधर पर्वतीय क्षेत्रों में कई रास्तों में मलवा आने के कारण यातायात बंद है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है लोगों के घरों में बाढ़ का पानी तांडव मचा रहा है।
आफत की बारिश, नैनीताल जनपद के सात प्रमुख मार्ग बंद

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

बरेली: इधर बारिश के चलते हल्द्वानी व लाल कुआं समेत अन्य रेलवे स्टेशनों में पानी भर गया है। जिस कारण कई रेलगाड़ियों को निरस्त किया गया है । हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इधर उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में कई ट्रैनों का हुआ कैंसिलेशन और कई ट्रेनें का किया गया शार्टटर्मिनेट। सूचना के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मुख्य स्टेशनों पर जारी किया गया है हेल्पलाइन नंबर।
काठगोदाम.9368702980 हल्द्वानी…9368702979 रुद्रपुर…9368702984
लाल कुआं..9368702978

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार

अल्मोड़ा। इधर लगातार बारिश का कहर रहने से आम जनजीवन प्रभावित है। भिकियासैंण के रापड गांव में 3 लोग मलवे में दबे होने की सूचना आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad