अल्मोड़ा : संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला admin 1 year ago खबर शेयर करें - उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बड़ी घटना सामने आई है. जिले के लमगड़ा क्षेत्र में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया का जा रहा है कि युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लमगड़ा क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती की शव शुक्रवार 15 नवंबर को सुबह अपने घर में स्टोर रूप में लटका मिला. बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ देर पहले युवती अपने परिजनों के साथ ही बैठी थी. कुछ देर बाद जब परिजन खाना खाने के लिए गए तो युवती भी स्टोर रूम में चली गई थी. यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी: नगर निगम कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिसकाफी देर बाद भी जब युवती स्टोर रूम से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने अंदर जाकर देखकर तो वहां उसकी लाश लटकी हुई थी. परिजन आनन-फानन में युवती को हॉस्पिटल भी लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया यह भी पढ़ें 👉 भूमाफियाओं के आगे सिस्टम लाचार, सुखवंत सिंह के बाद एक और बुजुर्ग किसान की गई जानलमगड़ा थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि युवती बीए की छात्रा थी. मामले प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है. आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. यह भी पढ़ें 👉 भीमताल मामला: फरार आरोपी के घर पर प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस; सरकारी जमीन पर मिला अवैध कब्जा, 15 दिन में गिराने के निर्देश अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए - 👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें 👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें 👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें