आपका शहरक्राइम अल्मोड़ा : संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला Last updated Nov 16, 2024 खबर शेयर करें - उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बड़ी घटना सामने आई है. जिले के लमगड़ा क्षेत्र में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया का जा रहा है कि युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लमगड़ा क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती की शव शुक्रवार 15 नवंबर को सुबह अपने घर में स्टोर रूप में लटका मिला. बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ देर पहले युवती अपने परिजनों के साथ ही बैठी थी. कुछ देर बाद जब परिजन खाना खाने के लिए गए तो युवती भी स्टोर रूम में चली गई थी. यह भी पढ़ें 👉 सैलानियों से गुलजार सरोवर नगरी: नैनीताल में खत्म हुई 'ऑफ सीजन' की धारणा, वीकेंड पर पहुंचे 16 हजार से अधिक पर्यटककाफी देर बाद भी जब युवती स्टोर रूम से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने अंदर जाकर देखकर तो वहां उसकी लाश लटकी हुई थी. परिजन आनन-फानन में युवती को हॉस्पिटल भी लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया यह भी पढ़ें 👉 रुद्रपुर से लालकुआं को आ रहे कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल; कार से मिली शराब की बोतलेंलमगड़ा थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि युवती बीए की छात्रा थी. मामले प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है. आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. यह भी पढ़ें 👉 रुद्रपुर: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए - 👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें 👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें 👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें