2025 के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक नई मिसाल कायम की है। दरअसल प्रदेश में नगर निकाय चुनाव थे, जिसको सत्ता का सेमीफइनल बताया जा रहा था।
और भाजपा ने इस सेमीफइनल को बड़ी ही शानदार तरीके से जीत लिया। बता दें कि, उत्तराखंड के 11 नगर निगमों में से 10 में भाजपा ने जीत हासिल की वहीं 100 नगर निकायों में 40 से ज्यादा सीटों पर भाजपा को जीत मिली।
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत का सबसे बड़ा श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जाता है, जिन्होंने पार्टी के चुनाव प्रचार का बेहतरीन नेतृत्व किया। चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि भाजपा की नीतियों और धामी के नेतृत्व में पार्टी की पकड़ राज्य की हर सीट पर मजबूत हो चुकी है।
नगर निगम चुनाव में भाजपा की शानदार जीत
भाजपा ने नगर निगम चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कुल 11 नगर निगमों के मेयर पद के चुनाव में से 10 पर भाजपा ने कब्जा किया है। यह आंकड़ा भाजपा के इतिहास में पहली बार ऐसा देखा गया है। इसके अलावा, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के 89 पदों के चुनाव में भी भाजपा ने 30 से ज्यादा जगहों पर जीत दर्ज की है।
डबल नहीं उत्तराखंड में चला ट्रिपल इंजन
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस चुनाव में ‘ट्रिपल इंजन’ के नारे को अपना चुनावी हथियार बनाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा को जिताकर नगर निकायों में विकास के ट्रिपल इंजन को जोड़ें – पहला इंजन केंद्र की मोदी सरकार, दूसरा इंजन राज्य की धामी सरकार और तीसरा इंजन नगर निकायों में भाजपा का बोर्ड। यह नारा लोगों के दिलों में घर कर गया और भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई।
भारी अंतर से जीतने वाली सीटें
नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत न केवल संख्या के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि जीत के अंतर ने भी सबका ध्यान खींचा। देहरादून नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने 1,05,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं पिथौरागढ़ नगर निगम में भाजपा की प्रत्याशी कल्पना देवलाल ने मात्र 17 वोटों से शानदार जीत हासिल की, जो एक ऐतिहासिक पल माना जा रहा है।
भाजपा की जीत के खास पहलू
- उत्तराखंड के 11 नगर निगमों में से 10 में भाजपा ने कब्जा किया।
- 100 नगर निकायों में 40 से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत।
- देहरादून नगर निगम में भाजपा ने बंपर मतों से विजय प्राप्त की।
- अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भाजपा की पहली बार निकाय चुनाव में सफलता।
- हरिद्वार और कोटद्वार में पिछली हार का बदला।
- तीर्थनगरी ऋषिकेश में भाजपा की प्रतिष्ठित जीत।
- सीएम के विधानसभा क्षेत्र में सभी चार निकायों में जीत।
- मसूरी नगर निकाय में पहली महिला अध्यक्ष की विजय।
- रूड़की नगर निगम में भाजपा की पहली बार जीत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें