हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड बीजेपी भी महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रही है, क्या है बीजेपी का प्लान आइये समझते हैं

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्येक विधानसभा में महिलाओं को विशेष जिम्मेदारी देने जा रही है. उत्तराखंड बीजेपी हर विधानसभा में महिलाओं को सह प्रभारी के रूप में तैनात करेगी. उत्तराखंड बीजेपी ने प्रदेश में महिलाओं को लेकर फॉर्मूला उस समय सार्वजनिक किया है, जब प्रियंका गांधी हाल ही में उत्तर प्रदेश में 40% सीटों पर महिलाओं को टिकट देने की बात कह चुकी हैं.

यह भी पढ़े 👉 कांग्रेस सदस्यता लेने के लिए अब शराब से दूर रहना होगा, आवेदन-पत्र में ये 10 शर्तें शामिल

भारतीय जनता पार्टी इन दिनों चुनाव की तैयारियों को बूथ स्तर पर पूरा कर रही है. इस दौरान संगठन पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियों से नवाज रहा है. खास बात यह है कि पहली बार विधानसभा स्तर पर महिलाओं को भी चुनावी संचालन की जिम्मेदारी दी जाने वाली है. भाजपा के तय कार्यक्रम के अनुसार हर विधानसभा में किसी दूसरी विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता को विधानसभा प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा.

यह भी पढ़े 👉 हरदा ने दिया 5 दिन का अल्टीमेटम, हरक सिंह पर भी तंज कसते हुए कह दी यह बात

इस फॉर्मूले में महिलाओं को भी जोड़ते हुए अब हर विधानसभा में सह प्रभारी के रूप में दूसरे विधानसभा की पार्टी की एक्टिव महिला नेता को जिम्मेदारी दी जाएगी. इस तरह प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में 70 महिलाएं सह प्रभारी बनाई जाएंगी, जो कि उस विधानसभा में महिलाओं की बीजेपी के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करेंगी.

Exit mobile version