
लालकुआं: चुनाव के नजदीक आते हैं कांग्रेस के पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जिसके लिए आगामी चार सितंबर को कांग्रेस द्वारा परिवर्तन यात्रा करने का निर्णय लिया है। जिसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रोफेसर जीत राम व रंजीत रावत मंगलवार को लालकुआं पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जिस में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश, जिला व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, बिन्दुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कालोनी व बरेली रोड अध्यक्ष कैलाश दुम्का ने बताया कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों व बेतहाशा महंगाई के खिलाफ आम जनता सत्ता में परिवर्तन चाह रही है। जिसको देखते हुए कांग्रेस द्वरा चार सितंबर को परिवर्तन यात्रा करने का ऐलान किया है। जिसकी तैयारियों के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व कुमाऊं मंडल प्रभारी प्रोफेसर जीत राम व रंजीत रावत 24 अगस्त की प्रातः साढ़े 10 बजे लालकुआं में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जिसमें परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं के समस्त पदाधिकारियों व कांग्रेस जनों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियो, जिला पदाधिकारियो, बूथ अध्यक्षो, बूथ कार्यकारिणी सदस्यो, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई समेत सभी कांग्रेस के सभी घटक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बैठक में आमंत्रित किया है। जिसमें संगठन द्वारा प्रस्तावित परिवर्तन रैली की सफलता हेतु रणनीति बनाई जाएगी।