
काशीपुर । नगर में निकलने वाली मां मनसा देवी शोभायात्रा और दशहरे पर्व को लेकर स्थानीय कोतवाली में आयोजकों के साथ स्थानीय प्रशासन के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोंडे द्वारा मां मनसा देवी शोभा यात्रा तथा रामलीला कमेटी के सदस्यों की ली गई बैठक में शोभायात्रा और दशहरा पर्व को कोविड की गाईडलाईन के मुताबिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मनाने की बात कही।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड के इन पांच IPS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, बने DIG
बताते चलें कि बीते वर्ष भी कोरोनावायरस महामारी के चलते नगर में निकाले जाने वाली मां मनसा देवी शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकी थी तथा साथ ही दशहरा का पर्व परंपराओं का निर्वहन करते हुए मनाया गया था जिसमें मेले का आयोजन नहीं किया गया था। परंतु ईश्वर विगत वर्ष की भांति कोरोना मरीजों में आई कमी को देखते हुए प्रशासन ने कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने की इजाजत दे दी है। इस दौरान उप जिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा ने कहा कि किसी भी आयोजन में कोविड-19 का उल्लंघन ना हो पाए जिसकी समस्त जिम्मेदारी आयोजन कर्ता की होगी।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड में BJP-कांग्रेस को लग सकते हैं और झटके, ये नेता हैं कमजोर कड़ी
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई काशीपुर प्रदीप मिश्रा, एसओजी प्रभारी एवं पूर्व बांसफोडान पुलिस चौकी इंचार्ज रविन्द्र सिंह बिष्ट, महेश चंद्र अग्रवाल, आकाश गर्ग, मुकेश शर्मा, विकास शर्मा, राजेंद्र माहेश्वरी, आशीष शर्मा, मनोज अग्रवाल, शोभित शर्मा, शरद मित्तल, स्वतंत्र पैगिया आदि उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें