खटीमा: उधम सिंह नगर जनपद की खटीमा कोतवाली क्षेत्र में बाप-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है. यहां श्रीपुर बीछवा गांव में एक बेटे ने अपने बाप को घरेलू विवाद में पीट-पीटकर जान से मार दिया. वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
खटीमा कोतवाली क्षेत्र के श्रीपुर बीछवा गांव में आज बाप-बेटे के रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां लक्ष्मण सिंह ने घरेलू विवाद में अपने पिता धर्म सिंह को पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया. जिसके बाद घायल पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया गया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें