खटीमा : घरेलू विवाद में अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

खबर शेयर करें -

खटीमा: उधम सिंह नगर जनपद की खटीमा कोतवाली क्षेत्र में बाप-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है. यहां श्रीपुर बीछवा गांव में एक बेटे ने अपने बाप को घरेलू विवाद में पीट-पीटकर जान से मार दिया. वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

खटीमा कोतवाली क्षेत्र के श्रीपुर बीछवा गांव में आज बाप-बेटे के रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां लक्ष्मण सिंह ने घरेलू विवाद में अपने पिता धर्म सिंह को पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया. जिसके बाद घायल पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad