हिमालय प्रहरी

चुनावी तोहफा, सात वर्षो में एक अस्पताल बना नही दूसरे की आधारशिला रखी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: पिछले सात साल से हल्दूचौड़ में निर्माणाधील अस्पताल का निर्माण आज तक पूरा नही हो पाया है। लेकिन चुनावी साल में सरकार द्वारा 72 करोड की लागत से बनने वाले मोतीनगर में 200 बेड के दूसरे अस्पताल पर शिलान्यास कर मतदाताओं को झुनझुना थमा दिया है। कोरोना जैसी महामारी के बीच स्वास्थ्य के प्रति इस तरह की लापरवाही हानिकारक हो सकती है।
यह भी पढ़े 👉 देश व दुनिया से कटा सरोवर नगरी नैनीताल का संपर्क, तीनों रास्ते बंद, देखें वीडियो व फ़ोटो
वीवीआइपी सीट कहे जाने वाले लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए उचित स्वास्थ सुविधाओं को देखते हुए पूर्ववर्ती सरकार ने नवंबर 2014 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र नेगी, दिवंगत वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश व पूर्व कैविनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने हल्दूचौड़ में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नींव रखी थी और अस्पताल के निर्माण का जिम्मा उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम यानी ब्रिडकुल को दिया गया था।
यह भी पढ़े 👉 आफत की बारिश, मकान के मलबे की चपेट में आने से मां बेटे की मौत
30 बेड के इस अस्पताल के शिलान्यास के समय बेसमेंट सहित तीन मंजिला अस्पताल की लागत करीब पौने आठ करोड़ तय की गई थी। जिसकी पहली किस्त 19 जून 2015 जारी की गई। दो सितंबर 2016 में भूमि पूजन के साथ अस्पताल निर्माण का कार्य प्रारंभ तो हो गया। लेकिन सात वर्ष पूरे होने के बाद भी भवन निर्माणाधीन ही है। गत वर्ष विधायक नवीन दुम्का ने कार्यदाई संस्था को धन आवंटित करने की बात कहकर फरवरी 2021 में अस्पताल का शुभारंभ करने का दावा किया था। लेकिन फरवरी भी चली गई और अस्पताल का कार्य अभी 75 फीसदी ही पूरा हो सका है। इधर सोमवार को विधायक नवीन दुम्का ने मोतीनगर में दो सौ बेड के अस्पताल की आधारशिला रखी है। ऐसे में जनता को शंका है कि जब सात साल पूर्व से बन रहे अस्पताल का आज भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है तो फिर मोतीनगर में बनने वाले इस 200 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य कब पूरा होगा? जनता इसे चुनावी झुनझुना करार रही है।

Exit mobile version