आफत की बारिश, मकान के मलबे की चपेट में आने से मां बेटे की मौत
![]()
चम्पावत : राज्य में बरसात आफत बनकर बरस रही है। नदियों के उफनाने के साथ ही जगह जगह मलुवा सड़क व घरो में मलुवा आया है। इधर चंपावत से लगे सेलाखोला गांव में आवासीय मकान के मलबे की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई।
सोमवार की दोपहर को सेलाखोला गांव में आनंद सिंह मौनी के आवासीय मकान और और कच्ची रसोई में मकान के पीछे करीब 20 मीटर की ऊंचाई से भारी मात्रा में मलबा गिर गया। मलबा अंदर घुसने से वहां मौजूद आनंद सिंह की पत्नी कलावती देवी (48) और उनका पुत्र 17 वर्षीय राहुल सिंह मौनी दब गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आनंद सिंह मौनी किसी काम से बाजार गए हुए थे। जिससे उनकी जान बच गई। कोतवाल शांति कुमार ने बताया कि कलावती देवी का शव कच्ची रसोई से और राहुल का शव मकान के अंदर से बरामद किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

