हिमालय प्रहरी

चुनावी रण में उतरने से पहले त्रिलोक सिंह चीमा को मुख्यमंत्री ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

खबर शेयर करें -

देहरादून/काशीपुर। काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के रण में उतरने से पहले अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
यह भी पढ़े 👉 कम हाइट पर गांव वाले देते थे ताना, प्रेमी ने प्रेमिका की कर दी हत्या
बता दें कि पिछले दिनों भाजपा विधायक चीमा ने काशीपुर विधानसभा सीट से अपने पुत्र की दावेदारी पेश करते हुए कहा था कि वह जल्द ही भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि शीघ्र ही त्रिलोक सिंह चीमा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी का पटका पहनाकर त्रिलोक सिंह चीमा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण कराते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी सोच से उन्हें अवगत कराते हुए जनसेवा एवं आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ जुट जाने हेतु निर्देशित किया।
यह भी पढ़े 👉 कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर सोम व मंगलवार को दिखाई देगा नैनीताल का बेटा, देखें रिव्यू
इस दौरान काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार उन्होंने काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा की है, ठीक उसी प्रकार त्रिलोक सिंह चीमा भी जनता की सेवा करते हुए भारतीय जनता पार्टी को काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे

Exit mobile version