कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर सोम व मंगलवार को दिखाई देगा नैनीताल का बेटा, देखें रिव्यू

हल्द्वानी: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में रामगढ़ निवासी व आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशन साइंसेज नैनीताल में कंप्यूटर इंजीनियर के पद पर कार्यरत मोहित जोशी ने हॉट सीट पर अपना स्थान सुनिश्चित किया है। वह सोमवार व मंगलवार को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर दिखाई देंगे। उनकी इस उपलब्धि से जनपद के साथ ही पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
जॉब अलर्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर के 606 पदों पर निकली वैकेंसी
जनपद के उमागढ़ रामगढ़ निवासी मोहित जोशी पुत्र भुवन चंद्र जोशी ने महानायक अमिताभ बच्चन की टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उनके छोटे भाई नैनीताल बैंक हल्द्वानी के शाखा प्रबंधक संजय जोशी ने बताया कि वह सोमवार व मंगलवार को कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में हॉट सीट में बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने बताया कि कई चरणों को पार करने के बाद हॉट सीट में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मोहित जोशी ने इस सफलता को मां दुर्गा का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि कौन बनेगा करोड़पति में खेलना उनकी 20 वर्षों की अभिलाषा थी। कड़ी मेहनत के बल पर देश के सवा करोड़ प्रतिभागियों मैं मेरा चयन हुआ है। 5 माह में कई चरणों को पार करने के बाद ही यह मुकाम हासिल हुआ है। मोहित की इस उपलब्धि पर जनपद के साथ ही पूरे राज्य में खुशी की लहर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

