हिमालय प्रहरी

दुख की घड़ी में अमित सक्सेना के परिवार के साथ खड़े हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पुत्र के निधन पर जताया गहरा शोक

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित सक्सेना के सुपुत्र के असामयिक निधन का समाचार सुनकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा गहरे शोक में डूबे परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस अपार दुःख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए अपनी संतान को खोने का दुःख असहनीय होता है। अमित सक्सेना और उनके परिवार पर आई इस विपत्ति से मन बेहद व्यथित है। इस कठिन समय में पूरा समाज और शुभचिंतक परिवार के साथ खड़े हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

दुःख की इस घड़ी में विधायक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं।

Exit mobile version