हिमालय प्रहरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना उत्तराखंड में आई आपदा का हाल, मदद का आश्वासन

खबर शेयर करें -

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को फोन कर उत्तराखंड में बरसात से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़े 👉 अभी-अभी गोला पुल का दूसरा हिस्सा भी गिरा, देखें वीडियो
पिछले 2 दिन से उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है कई लोग बरसात रूपी आपदा में अपनी जान गवा चुके हैं और कई क्षेत्रों का संपर्क दुनिया से कट गया है इधर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को फोन कर आपदा में हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया उक्त जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर साझा की है।

Exit mobile version