हिमालय प्रहरी

बीजेपी एक बार फिर बैकफुट पर, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता की ग्रहण

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त शेष रह गया है। ऐसे में वोटिंग से पहले कांग्रेस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। तो वहीं बीजेपी का एक और विकेट गिर गया है जिससे बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। जी हां आज हरीश रावत ने एक और सफलता प्राप्त की है।

वीआईपी सीट बनी लालकुआं विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने के बाद भाजपा के एक के बाद एक विकेट गिर रहे हैं आज भाजपा को बड़ा झटका लगा है जहां ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने कई बीडीसी सदस्यों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वहीं दूसरी तरफ हरीश रावत ने ब्लाक प्रमुख को कांग्रेसका पटका पहनाकर उन्हें सदस्यता दिलाई। इधर पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र नेगी ने गौलापार क्षेत्र से एक ग्राम प्रधान व एक बीडीसी मेंबर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

लालकुआं विधानसभा में हरीश रावत के चुनाव लड़ने से भाजपा एक बार फिर से बैकफुट पर आ गई है। विदित रहे कि रूपा देवी ने अथक परिश्रम के बाद हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भारतीय जनता पार्टी झोली में डाली थी, उनका कांग्रेस में जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ब्लाक प्रमुख रूपा देवी सहित बीडीसी मेंबरों को कांग्रेस में शामिल करने में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Exit mobile version