हिमालय प्रहरी

लालकुआं में 10 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लालकुआं: कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा बाइक द्वारा स्मैक ला रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके पास 84 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी जा रही है।
यह भी पढ़े 👉 लालकुआं विधानसभा से बहादुर सिंह जंगी होंगे तीन कम्युनिष्ट पार्टियों के संयुक्त प्रत्याशी
अपर पुलिस अधिक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोतवाल संजय कुमार व एसएसआई हरीश पुरी के नेतृत्व में शनिवार की देर सांय को पुलिस टीम जनपद की सीमा पर स्थित सुभाष नगर चैक पोस्ट पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अपाचे बाइक संख्या यूके06 एएफ – 6230 में सवार तीन व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होने अपना नाम क्रमश जावेद कुरेशी पुत्र फैय्याज कुरेशी, उबेश कुरैशी पुत्र फैयाज कुरेशी व इमरान कुरेशी पुत्र असलम कुरैशी निवासी वार्ड नंबर 15, किच्छा जनपद उधम सिंह नगर बताया। राजपत्रित अधिकारी एएसपी लालकुआं सर्वेश पंवार की मौजूदगी में तीनों की तलाशी ली गई। तीनों के पास 84 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े 👉 अतिवृष्टि को देखते हुए कांग्रेस की हल्द्वानी में आयोजित संकल्प विजय शंखनाद जनसभा स्थगित
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश पुरी, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, एसओजी से दीपक अरोड़ा, कुंदन, महावीर प्रसाद, गंगा सिंह व दयाल नाथ मौजूद थे। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार ने कहा कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

Exit mobile version