हिमालय प्रहरी

विधायक चीमा ने काशीपुर से अपने पुत्र को चुनावी रण में उतारने की घोषणा की

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, काशीपुर । काशीपुर से चार बार भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे हरभजन सिंह चीमा ने इस बार खुद चुनावी रण में ना उतरते हुए अपने पुत्र की काशीपुर विधानसभा भाजपा से दावेदारी की है।

आज अपने कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा भाजपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ने को तैयार है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने पार्टी से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए काशीपुर से उनके पुत्र को उम्मीदवार घोषित करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि कि उनकी आयु लगभग 76 वर्ष हो चुकी है। पार्टी आमतौर पर 75 से ऊपर आयु के लोगों को टिकट नहीं देती है। उन्होंने पार्टी के टिकट की दावेदारी कर रहे लोगों को लेकर कहा कि दावेदारी कई लोग करते हैं लेकिन पार्टी का टिकट जिसको भी मिल जायेगा उसे सब लोग चुनाव लड़ायेगें। चीमा ने दोहराते हुए कहा कि उनके पुत्र के टिकट की दावेदारी को लेकर कोई नाराज नहीं होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कि जिसे भी टिकट मिलेगा सब लोग उसे चुनाव लड़ायेगें।

विधायक चीमा ने कहा कि त्रिलोक सिंह चीमा उनके साथ लंबे समय से राजनीतिक अनुभव ले चुके हैं। जिस तरह से बीस वर्षों तक उन्होंने काशीपुर में विकास किया और जनता की सेवा की है। त्रिलोक सिंह चीमा भी उसी तरह से शहर की सेवा करेंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि जल्द ही त्रिलोक सिंह चीमा को भाजपा का सदस्य बनाया जायेगा।

इस मौके पर त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से वह प्रभावित है। कृषि क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा इस समय कृषि सेक्टर खतरे में है। कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने कहा कि अगर इनमें कोई समस्या है तो उसे मिल जुलकर हल करना होगा। किसान आंदोलन से किसानों की नाराजगी के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही इसक समाधान हो जायेगा।

Exit mobile version