हिमालय प्रहरी

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों का किया शिलान्यास

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों का शिलान्यास किया।इसके साथ ही
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7700 परिवारों को मकान आवंटित किए। शिलान्यास और लोकार्पण का ये कार्यक्रम काशीपुर के उदयराज हिंद इटर कॉलेज में आयोजित किया गया।बताते चले कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है।पूरे प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17 हजार से अधिक आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महाष्टमी के दिन उन्हें यह पुण्य कार्यकरने का मौका मिला है। इस दौरान सीएम ने विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता और तय समय सीमा का विशेष तौर पर ध्यान रखने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा किबजिन लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है, उनके लिए यह सपनों का आशियाना होगा। पीएम मोदी के सेवा और सुशासन के आधार पर विकास की नई परिभाषा लिऽने का काम किया जा रहा है। हमारी सरकार में शोषित-बंचितों का सशत्तिफ़करण हो रहा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र सिंह मोदी ने जो 2024 में जो सपना संजोया है वह सपना उनका बहुत जल्दी पूर्ण हो जाएगा। इसी के साथ ही उधम सिंह नगर और नैनीताल में 7776 पीएम आवास बनाये जायेंगे वह अपने आप में एक मिसाल है। गरीब तबके के लोग जिनके सर के नीचे छत नहीं है उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें लगभग 54 हजार 304 करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में जहां-जहां सड़कों की बदहाल हालत है उसका सुदारीकरण किया जाएगा। इसी के साथ ही काशीपुर का डिरेनिग सिस्टम ऽराब होने के चलते यहां पर जलभराव की समस्या हमेशा उत्पन्न रहती है, इसका सुधारीकरण भी किया जाएगा, साथ ही जो सड़कें मरम्मत के लिए पड़ी है उनकी मरम्मत जल्द कराई जाएगी। सड़कों को लेकर अभूतपूर्ण कार्य किए गए हैं जिनमें बाईपास की परियोजनाएं धरातल पर आ रही है। उन्होंने कहा कि गिरीताल को पर्यटन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा साथ ही मां मनसा देवी मंदिर का सौंदर्यकरण अति शीघ्र कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 में लाभार्थियों को घर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए 2025 का पूरा रोड मैप ऽींच लिया गया है, इसके तहत प्रदेश में पांच नए शहरों को विकसित करने का काम किया जाएगा। सीएम ने कहा कि राज्य को मबजूत बनाने की दिशा में अनेक काम किए जा रहे हैं। आने वाला दशक उत्तराऽंड होगा। सरकार विकल्प नहीं संकल्प के साथ काम कर रही है। कार्यक्रम को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्टð, उत्तराऽंड के शहरी आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, सचिव आवास एसएन पांडे, रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जसपुर विधायक आदेश चौहान, महापोर उषा चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सैना, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, खिलेन्द्र चौधरी, राजेश कुमार, राम मेहरोत्र, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, गुरविंदर सिंह चण्डोक, इंतजार हुसेन समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता व शासन प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में इंटेलिजेंस के अलावा भारी मात्र में पुलिस बल तैनात रहा।
बॉक्स

इन आवासीय परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
1- मटकोटा रूद्रपुर के अन्तर्गत 928 ई0डब्ल्यू0एस0 आवासीय योजना का निर्माण कार्य (लागत 6499-53 लाऽ)
2- श्यामनगर, गदरपुर के अन्तगर्त 928 ई0डब्ल्यू एसú आवासीय योजना का निर्माण कार्य (लागत 6681-26 लाऽ)
3- उकरौली, सितारगंज, के अन्तर्गत 864 ईú डब्ल्यूúएसú आवासीय योजना का निर्माण कार्य (लागत 6225-96 लाऽ)
4- शिमला पिस्तौर, रूद्रपुर के अन्तगर्त 1344 ई0डब्ल्यू0एस आवासीय योजना का निर्माण कार्य (लागत 8946-21 लाऽ)
5- गंगापुर गोसाई, काशीपुर के अन्तर्गत 584 ई0डब्ल्यू0एस0 आवासीय योजना का निर्माण कार्य (लागत 4345-06 लाऽ)
6- भवानीपुर, जसपुर के अन्तर्गत 1264 ई0डब्ल्यूúएसú आवासीय योजना का निर्माण कार्य (लागत 8418-83 लाऽ)
7- मानपुर, काशीपुर के अन्तर्गत 512 ई0डब्ल्यूúएसú आवासीय योजना का निर्माण कार्य (लागत 3560-40 लाऽ)
8- महुवाऽड़ोगंज, काशीपुर के अन्तर्गत 824 ई0डब्ल्यूúएसú आवासीय योजना का निर्माण कार्य (लागत 5833-85 लाऽ)
9- उमेधपुर, रामनगर, के अन्तर्गत 528 ई0डब्ल्यू0एस0 आवासीय योजना का निर्माण कार्य (लागत 3793-16 लाऽ)

 

 

आज काशीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश के आवासीय मंत्री भी शामिल रहे।

शिलान्यासमुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रधानमंत्री ने आज काशीपुर से आवासीय योजना के तहत जिले की 9 शहरों की योजनाओं का भी शिलान्यास किया।आवास बनने के बाद 7700 परिवारों को मकान आवंटित किए गए। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि 2024 तक सभी जरूरतमंद परिवारों के पास अपना मकान हो।मुख्यमंत्री धामी के साथ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे।इसके साथ ही उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी भी मौजूद रहे।

 

 

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, काशीपुर मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा नेता आशीष गुप्ता, खिलेंद्र चौधरी, विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा भाजपा नेता दीपक बाली, राम मेहरोत्रा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता व शासन प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version