हिमालय प्रहरी

सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ ने किया आसपास के क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण

खबर शेयर करें -

लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने मिल द्वारा बिन्दुखत्ता क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यो का निरक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएसआर टीम के अधिकारियों को विकास कार्यो में गुणवत्ता के विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े 👉 यात्रीगण कृपया ध्यान दें! काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस 3 महीने रहेगी रद्द


सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने मिल के सीएसआर फंड से नगर में बनाए जा रहे भव्य ग्रीन पार्क के साथ ही पश्चिमी राजीव नगर में मिल द्वारा गोद लिए गए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने अम्बेडकर पार्क संजय नगर के सौंदर्यीकरण, जड़ सेक्टर स्थित जनता इंटर कॉलेज में बनाये गए दो कक्षा कक्षों का निरीक्षण भी किया।


यह भी पढ़े 👉 यशपाल आर्य की घर वापसी के बाद बीजेपी में ही नहीं कांग्रेस में भी उथल-पुथल, सरिता का यशपाल पर तंज
इस दौरान उन्होंने मिल के सीएसआर टीम के अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि मिल प्रबंधन मिल के आसपास के क्षेत्रों में सामुदायिक विकास कार्यों को कराने के लिए कटिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया। बता दें कि सेंचुरी पेपर मिल द्वारा इस वर्ष सीएसआर फंड से नगर में भव्य ग्रीन पार्क बनाने व पश्चिमी राजीव नगर में मिल द्वारा गोद लिए गए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तमाम कार्य किये गए।

यह भी पढ़े 👉 टमाटर और प्याज के दाम आसमान पर, सब्जियों में छोंक लगाना मुश्किल

इसके अलावा उन्होंने अम्बेडकर पार्क संजय नगर के सौंदर्यीकरण के साथ ही बिन्दुखत्ता शांतिपुरी क्षेत्र में 185 शौचालय, 70 हैंड पंप, बिन्दुखत्ता आईटीआई कॉलेज में कंप्यूटर व फर्नीचर की व्यवस्था, राजकीय इंटर कॉलेज हाट कालिका मंदिर शास्त्रीनगर बिन्दुखत्ता, प्राथमिक विद्यालय घोड़ानाला, प्राथमिक विद्यालय रावत नगर व प्राथमिक विद्यालय बंगाली कॉलोनी में फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इंदिरा नगर बिन्दुखत्ता खेल मैदान में फेंसिंग की गई है। जबकि मिल प्रबंधन द्वारा मिल के आसपास के क्षेत्रों में पूर्व के वर्षों में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इस दौरान मिल के महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, सुभाष शर्मा, अतुल शर्मा समेत कई मिल अधिकारी मौजूद थे।

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रो में रोजगार व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए बड़े कार्य

लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीणों को रोजगार देने के उद्देश्य पिरूल खरीदा जा रहा है। मिल द्वारा स्क्रीन का ईंधन मनाया जा रहा है। इसके अलावा मिल प्रबंधन द्वारा उत्तराखंड में तीन ऑक्सीजन प्लांट, ओखल कांडा ब्लॉक स्थित अस्पताल में एक एक्सरे मशीन के साथ ही यहां स्थित विद्यालय में 30 कंप्यूटर दिए गए हैं। जबकि कोटद्वार स्थित अस्पताल में एक एक्सरे मशीन और दो वेंटिलेटर दिए गए हैं।

Exit mobile version